ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / FIR दर्ज होने के बाद मुंबई से पटना भागे पवन सिंह, एक्ट्रेस अक्षरा...

FIR दर्ज होने के बाद मुंबई से पटना भागे पवन सिंह, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के आरोपों पर बोलती बंद

03-Aug-2019 04:12 PM

By 7

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां मुंबई से पटना एयरपोर्ट पहुंचे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के FIR पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार किया है. पत्रकारों के सवाल पर पवन सिंह ने ""नो कमेंट कहा है."" पवन सिंह के ऊपर IPC 354 और IPC 509 धारा लगा है. बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) पर भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है. अक्षरा ने पवन के ऊपर मर्डर की धमकी और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. अक्षरा ने मुंबई के मलाड में स्थित मालवणी पुलिस स्टेशन में अभिनेता पवन सिंह के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पवन अपने भाइयों के माध्यम से उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. अक्षरा ने बताया कि वह पिछले एक साल से पवन की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित हैं. पवन सिंह के परिवार के जिन पांच सदस्यों ज्योति सिंह, रामबाबू सिंह, प्रतिमा सिंह, अजित सिंह और गुड्डू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. अक्षरा ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट