बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Feb-2023 10:56 AM
By First Bihar
PATNA: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का सुपरहिट सोंग 'लॉलीपॉप लागेलू' के दिवाने दुनिया भर में चर्चित है। इस सोंग ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखा है। शादी- विवाह हो या कोई आयोजन हर जगह इस गाने पर सभी इंजॉवाय करते है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के एक्टर कार्तिक आर्यन भी शामिल हो गए है। सोशल माडिया पर कार्तिक आर्यन की एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक शादी समारोह में इस सोंग पर जमकर डांस करते नजर आ रहे है।
दरअसल, हाल में ही कार्तिक आर्यन की फिल्म शाहजादा परदे पर रिलीज हुई थी। जिसको लेकर कार्तिक लगातार चर्चें में बने हुए हैं। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कोई खास नहीं चल पाई। अब सोशल मीडिया पर कार्तिक की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में कार्तिक भोजपुरी सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू पर जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। जिसमें उनका साथ स्टेज पर अन्य लोग भी डांस करते देखे जा रहे हैं। इस वीडियो को एक्टर के फैनपेज पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में कार्तिक सफेद कुर्ता- पयजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में कार्तिक आर्यन के पिता जी भी डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन अपने किसी कजन की शादी में शामिल होने गए थे। जहां उन्होंने लॉलीपॉप लागेलू सोंग पर जम कर डांस किया। साथ ही उनके दोस्त और परिवार वाले भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे है।
बता दें कि, लॉलीपॉप लागेलू सोंग भोजपुरी के पावर स्टार कहें जाने वाले पवन सिंह ने गाया था। सॉन्ग को साल 2018 में रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद से ही सोंग ने लोगों के बीच खूब धामाल मचाया है। इतने सालों के बाद भी आज भी कोई भी शादी समारोह या अन्य फंक्शन इस गाने के बिना अधूरी रहती है। सभी इस गाने पर जम कर डांस करते है। अपने देश से लेकर विदेश तक के लोग इस सोंग के फैन है।