ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / पटवन को लेकर किसान की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

पटवन को लेकर किसान की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

17-Aug-2021 02:36 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: पटवन को लेकर हुए विवाद के बाद एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। वही इस घटना में उनकी पत्नी भी घायल हो गयीं। घटना नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के जमुनिया नावाडीह गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।


खेत में बिछाए गये पाइप को काटने को लेकर हुए विवाद के बाद एक किसान की इस कदर पिटाई की गयी कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस दौरान मृतक की पत्नी भी घायल हो गयीं। मृतक के भाई छोटे लाल यादव ने बताया कि सोमवार की शाम खेत में बिछे पाइप को काटने के लिए उसके भाई और चचेरे भाई के बीच झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों के बीच समझौता भी हो गया। लेकिन अगले दिन चचेरे भाई और चाचा ने इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गयी।


मृतक के भाई छोटे लाल यादव ने घटना के संबंध में बताया कि आज मंगलवार की सुबह जब उनका भाई अपने खेत में काम करने जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे उनके चचेरे भाई और चाचा ने लाठी-डंडा और खंती से पीट-पीटकर उनके भाई को अधमरा कर दिया। जिसके बाद उसे सिरदला अस्पताल में भर्ती गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पटवन को लेकर किसान की हत्या से ग्रामीण भी सकते में हैं।