ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / पत्नी से झगड़े के बाद SBI के असिस्टेंट मैनेजर ने दे दी जान,...

पत्नी से झगड़े के बाद SBI के असिस्टेंट मैनेजर ने दे दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

02-Aug-2022 02:43 PM

By AJIT

BHAGALPUR : जिले में स्टेट बैंक के जोनल ब्रांच के सहायक प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका शव मिला. जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मोके पर बरारी थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान पटना सिटी के निवासी कुमार कुणाल के रूप में हुई है.


बताया जाता है कि मृतक कुणाल करीब डेढ़ साल से भागलपुर में जोनल ब्रांच सहायक प्रबन्धक के रूप के कार्यरत था. भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के राजवीर टावर के फ्लैट के 203 कमरे में अपनी पत्नी अन्नू के साथ रहता था. मृतक की पत्नी अन्नू में बताई की उसको एक तीन साल का बेटा रेहान है। वहीं, पति और पत्नी के बीच लगातार किसी बात को लेकर हमेशा विवाद होता था. पिछले दिनों दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आज बंद कमरे में फंदे से कुणाल का शव लटका मिला है. 


घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रथम जांच में सुसाइड की बात सामने आ रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बरारी थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.