ब्रेकिंग न्यूज़

VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा...

Home / news / ज्यादा शॉपिंग करने पर पति ने टोका तो पत्नी ने दौड़ा-दौड़ा कर वाइपर...

ज्यादा शॉपिंग करने पर पति ने टोका तो पत्नी ने दौड़ा-दौड़ा कर वाइपर से पीट कर किया अधमरा

16-Sep-2020 02:52 PM

DESK : ज्यादा खर्च करने पर एक शख्स को अपनी पत्नी को टोकना महंगा पड़ गया. इस सवाल पर पत्नी तुरंत भड़क गई और दरवाजा बंद कर वाइपर से पीट-पीटकर पति को अधमरा कर दिया. पीड़ित पति ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई. 

मामला दिल्ली के मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुर की है. जहां एक शख्स की गलती बस इतनी है कि उसने अपनी पत्नी को ज्यादा खर्च करने पर टोक दिया और कम खर्च करने की सलाह दी. इतनी सी बात पत्नी को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर पति को कमरे में दौड़ा-दौड़ा कर वाइपर से पीटाई कर दी.  पीटाई देख पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शख्स को पत्नी के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल ले गए. इलाज के बाद शख्स को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. 

पीड़ित पति के बयान पर पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी औऱ दो बच्चों के साथ त्रिलोकपुर में रहता है. उसका अपना कारोबार था जो लॉकडाउन की वजह से बर्बाद हो गया.आर्थिक समस्या के चलते पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होने लगा. एक दिन पत्नी ने उससे पैसे मांगे तो उसने पैसा नहीं होने और दोस्त से कर्ज लाकर देने की बात की. इसपर पत्नी आगबबूला हो गई और दरवाजा बंद कर पति को बुरी तरह पीटने लगी.