ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : वैलेंटाइन डे से पहले पति ने काट ली गर्दन, पत्नी के रूठकर मायके जाने से था दुखी

08-Feb-2021 12:57 PM

GAYA : वैलेंटाइन वीक का इंतजार दुनिया के हर प्रेमी जोड़ों को होता है. इस हफ्ते प्यार के इजहार और इकरार के कई मामले देखने को मिलते हैं. लेकिन इस बार बिहार में कई प्रेमियों ने अपने प्यार से बिछड़ने के गम में सुसाइड कर लिया है. ताजा मामला गया से सामने आ रहा है जहां नाराज पत्नी के मायके चले जाने से दुखी पति ने अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल पति की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. 


जानकारी क्र अनुसार गया के मानपुर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे गर्दन कटा एक युवक तड़पता मिला. पहले तो यह लगा कि किसी ने उसकी गर्दन काट कर हत्‍या की कोशिश की है. किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. अस्पताल में भर्ती घायल शख्स का नाम मानपुर स्थित मुसहर टोली निवासी शैलेश मांझी है. उसने बताया कि उसकी पत्नी कभी नहीं लौटने की बात कहकर मायके चली गई थी. इसी गम में उसने अपनी गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की थी. घटना के बाद पुलिस ने खिजरसराय थाना क्षेत्र के कुड़वा स्थित शैलेश की पत्नी से संपर्क किया. उसने बताया कि वह गर्भवती है तथा डिलेवरी के लिए मायके आई है. मायके जाने के पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. 


बहरहाल, इस तरह के और भी कई मामले सामने आ चुके हैं. इसके पहले चार फरवरी को पटना में भी ऐसी ही एक घटना में पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. कैमूर व कटिहार में भी ऐसी घटनाएं हो चुकीं हैं.