गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
24-Sep-2019 09:14 AM
DELHI: क्राइम सीरियल देखकर पत्नी के 6 टुकड़े कर उसे मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मर्डर की ऐसी प्लॉटिंग जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. घिनौनी हत्या की वारदात देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.
अवैध संबंध के शक में मर्डर
मामला राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर का है, जहां अवैध संबंध के शक में सनकी पति ने क्राइम सीरियल की तर्ज पर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. पति-पत्नी के बीच तीसरे की एंट्री से पगलाये पति ने पहले गला घोंटकर अपनी पत्नी का मर्डर किया फिर लाश के 6 टुकड़े कर दिये.
क्राइम सीरियल देखकर तैयार की स्क्रिप्ट
मामले के खुलासे में यह पता चला है कि पत्नी के मर्डर की साजिश वह काफी पहले से रच रहा था. मर्डर की इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी. क्राइम सीरियल देखकर वह हत्या करने के तरीके ढूंढ़ रहा था. लाश को ठिकाने लगाने के लिए पति ने इंटरनेट पर भी काफी रिसर्च किया था.
शव के किये 6 टुकड़े
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या से एक हफ्ते पहले केशवपुरम इलाके से आरोपी ने धारदार हथियार खरीदा था. इसके अलावे उसने बोरे का भी इंतजाम किया था. पूरी प्लानिंग के तहत मर्डर करने के बाद उसने अपनी पत्नी के शव के टुकड़े कर सेप्टिक टैंक और नाले में डाल दिया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.