मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
26-Sep-2020 10:03 AM
PATNA : पटना के गौरीचक के बरावां गांव में 35 साल के एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ बेलदार बिंद के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि पत्नी के वियोग में आकर शुक्रवार की देर रात उसने सुसाइड कर लिया. इसका पता तब चला जब घर में रह रही अकेली बूढ़ी मां काफी देर होने के बाद उसके कमरे में गई तो देखा कि उसका बेटा फांसी के फंदे से झूल रहा है. जिसके बाद उसने गांव वालों को बुला लिया.
मौके पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने आकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अक्सर अपने मायके पटना सिटी के बेगमपुर में रहती थी. बीते कुछ माह पहले धर्मेंद्र अपनी पत्नी को लाने मायके गया तो वहां उसके साथ मारपीट की गई. और पत्नी ने उलटे पति पर ही मारपीट का मामला दर्ज करा दिया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था और छह दिन पहले ही छूटकर बाहर आया था. जेल से आने के बाद भी वह अपनी पत्नी से घर लौट आने की गुहार लगा रहा था पर पत्नी नहीं आई. पत्नी उसे अपने मायके बुला रही थी पर धर्मेंद्र अपनी बूढ़ी मां को छोड़कर नहीं जाना चाहता था.
शुक्रवार को भी उसने अपनी पत्नी से बात की और घर आने को कह पर पत्नी ने इंकार कर दिया. जिसके बाद घर्मेंद्र ने उसे मर जाने की बात कही और फंदे से झूल गया. धर्मेंद्र की शादी आठ साल पहले हुई थी और दो बच्चे भी हैं.