ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना के फेमस मिठाई वाले HARILAL’S की दुकान पर लटक गया ताला, पकड़ी...

पटना के फेमस मिठाई वाले HARILAL’S की दुकान पर लटक गया ताला, पकड़ी गयी बड़ी हेराफेरी, काम नहीं आयी रसूखदारों की पैरवी

23-Jul-2019 02:10 PM

By 9

PATNA: पटना के सबसे फेमस मिठाई दुकान हरीलाल की दुकान पर ताला लटक गया है. हरीलाल के मालिकों ने बड़े तामझाम के साथ श्रीकृष्णापुरी इलाके में अपनी सबसे दुकान सजायी थी. सरकार ने गड़बड़ी पकड़ी और पिछले तीन दिनों से इस पर ताला लटका है. हरीलाल की दुकान को बंद होने से बचाने के लिए बड़े बड़े रसूखदारों ने कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. क्यों लटका हरीलाल पर ताला दरअसल, हरीलाल ने सरकारी नियम कानून को ठेंगा दिखाकर श्रीकृष्णापुरी में अपनी सबसे बड़ी दुकान सजा ली थी. श्रीकृष्णापुरी का ये इलाका रिहायशी इलाका है. नगर निगम ने इस इलाके में बसे लोगों को घऱ बनाकर रहने के लिए जमीन अलॉट किया था. लेकिन सरकार से लीज पर मिली जमीन पर घऱ बनाकर रहने के बजाय पैसे कमाने का खेल शुरू हो गया. हरीलाल के मालिकों ने ऐसी ही जमीन पर बड़े तामझाम के साथ अपना दुकान खोला था, जिस पर सरकारी डंडा चल गया. नगर आयुक्त की सख्ती के सामने रसूख का खेल पस्त दरअसल, इस खेल की जानकारी पटना नगर निगम के आयुक्त अनुपम सुमन को मिली. सरकार से लीज पर मिली जमीन पर कारोबार चलाना पूरी तरह से गैर कानूनी था. लिहाजा नगर निगम ने दुकानदार और जमीन के लीजधारक को नोटिस जारी कर दिया. नगर निगम ने जमीन को जब्त करने तक की तैयारी कर ली थी. जानकार सूत्र बताते हैं कि नोटिस मिलने के बाद नगर आयुक्त के पास बड़े बड़े रूसखदारों के फोन आये. बिहार ही नहीं दूसरे राज्यों के बड़े लोगों ने भी हरीलाल की दुकान बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन नगर आयुक्त ने रसूखदारों का नोटिस नहीं लिया. लिहाजा, नगर निगम की सख्ती बढती गयी और आखिरकार हरीलाल के मालिकों को दुकान में ताला लटकाना पड़ा. कई और पर गिरेगी गाज सरकार ने श्रीकृष्णापुरी इलाके में कई बड़े लोगों को रहने के लिए जमीन लीज पर दे रखा है. इनमें IAS-IPS से लेकर दूसरे बड़े लोग शामिल हैं. सरकारी लीज में साफ लिखा है कि उस जमीन का उपयोग व्यवसायिक काम में नहीं किया जा सकता. लेकिन ज्यादातर मकानों को किराये पर लगा दिया गया है. पटना में किराये की सबसे ऊंची दर श्रीकृष्णापुरी इलाके में ही है. नगर निगम ने ऐसे दर्जनों लीजधारकों को नोटिस जारी किया है. उनकी जमीन को जब्त करने की भी तैयारी की जा रही है.