ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / रिटायरमेंट की राशि भुगतान में देरी पर नपेंगे संबंधित अधिकारी, हरेक गुरूवार को...

रिटायरमेंट की राशि भुगतान में देरी पर नपेंगे संबंधित अधिकारी, हरेक गुरूवार को होगी समीक्षा बैठक

11-Jul-2019 07:43 PM

By 11

DESK : अब रिटायरमेंट की राशि मिलने में देर नहीं होगी. और ना ही सेवानिवृत कर्मचारियों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ेगा. अगर राशि भुगतान में देर होता है तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी दोषी होंगे. पुलिस महानिदेशक की ओर से एक पत्र जारी किया गया है. जिसमें पुलिस मुख्यालय स्तर समीक्षा बैठक का आयोजन करने की बात कही गयी है. महीने के हरेक सप्ताह के गुरूवार को 11 बजे पुलिस महानिरीक्षक (बजट,अपील एवं कल्याण) की ओर से पेंशन से जुड़े मामले को लेकर समीक्षा बैठक की जायेगी. जिसमें बारी बारी चारो प्रक्षेत्र के डीएसपी( लेखा,पेंशन प्रभारी) अभिलेख के साथ मौजूद रहेंगे. बैठक में महीने के पहले गुरूवार को पटना प्रक्षेत्र के पुलिस उपाधिक्षक(लेखा,पेंशन प्रभारी) आवश्यक अभिलेख के साथ उपस्थित होंगे . दूसरे गुरूवार को मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र, तीसरे गुरूवार को दरभंगा प्रक्षेत्र और चौथे गुरुवार को भागलपुर प्रक्षेत्र के डीएसपी ( लेखा,पेंशन प्रभारी ) बैठक में अभिलेख के साथ मौजूद रहेंगे. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट