बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
10-May-2021 10:57 AM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग से एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में दो को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक का अपहरण किया गया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

पटना सिटी में एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग से धीरज बीते 6 मई से लापता है। बताया जाता है कि युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 मई की रात 11 बजे युवक की प्रेमिका से फोन पर बातचीत हुई थी। जिसके बाद से ही युवक गायब है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। जिसके बाद से धीरज लापता है। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लिया। युवक के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन कुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

आशंका जताई जा रही हैं कि लड़के को घर पर बुलाकर उसे गायब कर दिया गया है या फिर उसकी हत्या कर दी गयी है। दीदारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गायब युवक धीरज का पड़ोस के एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस दिन लापता युवक की प्रेमिका से बात हुई उसी दिन से वह गायब है।

फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज किया जा चुका है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसकी प्रेमिका और लड़की की मां को हिरासत में लिया गया है। अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है फिलहाल युवक की खोजबीन जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पटना सिटी से गायब युवक का सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने दीदारगंज थाने का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान अशोक राजपथ पर आगजनी कर मुख्य मार्ग को बुरी तरह जाम कर दिया। परिजनों ने लापता युवक की बरामदगी की मांग की। परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाली युवती के परिवार पर अपहरण करने का आरोप लगाया। साथ ही हत्या किए जाने और शव को ठिकाना लगाने का भी गंभीर आरोप लगाया। युवक के गायब होने के बाद युवती के पिता और भाई फरार हो गये है। ऐसे में परिजन उन पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने लापता युवक की प्रेमिका और लड़की की मां को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
