लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
25-Dec-2019 01:51 PM
PATNA : साल 2020 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। न्यू ईयर के जश्न की तैयारी चल रही है। लोगों का मूड आज 25 दिसंबर के साथ ही फेस्टिव हो चला है। पटनाइट्स पिकनिक के मूड में हैं। ऐसे में पटना जू की चर्चा ने हो ऐसा हो नहीं सकता। इस बार पटना जू में पिछली बार की तरह बर्ड फ्लू का कोई डर नहीं दिख रहा है। लोग बिंदास होकर पटना जू में पिकनिक मना सकते हैं। हालांकि आपको इस दिन जू में पिकनिक के लिए आपको आम दिनों से थोड़े ज्यादा पैसे जरूर खर्च करने होंगे।
पटना जू में पिकनिक के लिए आप एडवांस टिकट बुक करवा सकते हैं। आज से टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी है। वैसे अगर आप एडवांस टिकट नहीं बुक कर पाए तो वहां टिकट काउंटर की भी कोई कमी नहीं होगी। जू प्रबंधन ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। एक जनवरी को टिकटों का रेट बड़ों के लिए सौ रुपये होगा तो बच्चों के टिकट का पचास रुपये लगेगा। पहली जनवरी को पटना जू आने वाले लोगों को हिमालयन बियर, चिंपांजी समेत कई जानवर इस दिन विशेष तौर पर देखने को मिलेंगे।
वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो नये साल के जश्न के पहले ही जू में बर्ड फ्लू का आतंक ऐसा फैला कि जू को बंद करना पड़ गया था। पच्चीस दिसंबर के दिन ही बर्ड फ्लू की वजह से जू को अनिश्चतकाल तक के लिए बंद कर दिया गया था। एक सप्ताह के अंदर जू के अंदर छह मोरों की मौत ने जू प्रशासन को झकझोर कर रख दिया था। मृत मोरों की जांच भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में कराई गई थी, जांच में मृत मोरों में एच5एन1 वायरस पाया गया था। बाद में इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि जू को एक महीने से ज्यादा बंद रखना पड़ा। पूरे जनवरी महीने में लोग जू का भ्रमण नहीं कर सके थे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...