ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पटना वासियों के लिए अच्छी खबर, नगर निगम ऑनलाइन पेमेंट करने पर टैक्स...

पटना वासियों के लिए अच्छी खबर, नगर निगम ऑनलाइन पेमेंट करने पर टैक्स में मिलेगी इतने की छूट; जानें प्रोसेस

27-Jun-2023 02:43 PM

By First Bihar

PATNA: पटना वासियों के लिए अच्छी खबर है, बिहार में बिजली बोर्ड के तहत अब नगर निगम में भी ऑनलाइन पेमेंट करने पर लोगों को छूट मिलेगी. यह निर्णय  नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक में लिया गया. इसमें कहा गया कि संपत्ति कर, कचरा शुल्क, होल्डिंग टैक्स समेत अन्य यूजर चार्ज और शुल्क जमा करने के लिए पटना नगर निगम ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत करेगा. 


जिसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. नगर आयुक्त अनिमेष पाराशर और महापौर सीता साहू ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. इस व्यवस्था को पूर्ण तौर से लागू कराने के लिए इसे नगर निगम के बोर्ड परिषद में पारित कराना होगा. यहां से जब पारित हो जाएगा तो इसे नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा और जब इस पर कैबिनेट की स्वीकृति मिल जाएगी तब लोगों को ऑनलाइन पेमेंट में छूट मिलने लगेगा. 


नगर आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट में छूट देने की व्यवस्था नई बात नहीं है. इससे पहले से बिजली बोर्ड में ऑनलाइन पेमेंट पर छूट का नियम है. साथ ही अगर अगर कैबिनेट से इसे स्वीकृति मिलती है तो यह व्यवस्था राज्य के अन्य सभी 19 नगर निगम और नगर निकायों में लागू हो सकती है.


उन्होंने बताया कि संपत्ति कर का भुगतान करने के लिए लोगों को काउंटर का चक्कर लगाना पड़ता है. लाइन लगनी पड़ती है, अब व्यस्तता भरी जिंदगी में लोग घर बैठे या ऑफिस से ही ऑनलाइन मोड में अपनी संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं. पटना के लोग नगर निगम की वेबसाइट www.pmc.bihar.gov.in पर जाकर संपत्ति का गढ़ का भुगतान कर सकते हैं. इसके लिए वह फोन पे, PTM या गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन पेमेंट जरिए का भी प्रयोग कर सकते हैं.