BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
27-Apr-2023 06:44 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में यदि आज आप सुबह सबेरे ऑटो या ई रिक्शा के जरिए कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि, आज राजधानी की सड़कों पर आपको काफी समस्या उठानी पड़ सकती है।
दरअसल, पटना में ऑटो मैंस यूनियन का हड़ताल है। इस लिहाजा आज पटना की सड़कों पर ऑटो या ई रिक्शा के परिचालन को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह हड़ताल जिला प्रशासन के तरफ से ऑटो परिचालन के लिए तय किए गए रूट के विरोध में हैं। हालांकि, ऑटो चालकों की हड़ताल के दौरान आम लोगों की यात्रा के लिए सरकारी बस विकल्प होगा। शहर में 145 सरकारी सिटी बसें चल रही हैं। वहीं, करीब 50 मिनी बसें भी चल रहीं हैं।
मालुम हो कि, कुछ दिन पहले सड़क में लग रहे जाम को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑटो के लिए रूट तय किये हैं। जबकि ऑटो एसोसिएशन का कहना है कि रिजर्व ऑटो के लिए कोई रूट निर्धारण ना हो। ऑटो चालक एसोसिएशन का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर 27 अप्रैल यानी आज ऑटो हड़ताल करेंगे।
वहीं, अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे, लेकिन आज हड़ताल के कारण उनको गाड़ियां नहीं मिल रही। हालांकि थोड़ी राहत की बात है कि सरकारी बसें लगभग सभी रूटों में चलेंगी। लोग उससे आवाजाही कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी. स्कूली बच्चे, मरीज या दुर्घटना में घायलों का इलाज कराने के लिए ऑटो व इ-रिक्शा का परिचालन होगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को ऑटो चालक और इ-रिक्शा चालक संगठनों की पांच टीमों ने पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैंड से शहर के विभिन्न ऑटो स्टैंडों, चौक चौराहों पर जाकर ऑटो चालकों और इ-रिक्शा चालाकों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया और समर्थन की अपील की।