Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
23-Jun-2022 06:30 AM
PATNA : सेना बहाली को लेकर मोदी सरकार की नई नीति अग्निपथ योजना का विरोध बिहार में खूब हुआ था। हिंसक विरोध तो बिहार में अब थम चुका है लेकिन बवाल और हंगामे के बाद अब दोषियों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में कुछ कोचिंग संस्थानों और उनके संचालकों पर पुलिस नजर टेढ़ी की थी और अब आगे का एक्शन लिया जा रहा है। बवाल और हंगामा मामले में आरोपित शिक्षक एम रहमान को पटना पुलिस नोटिस भेजेगी। इस मामले में जल्द ही उनसे पूछताछ हो सकती है। शिक्षक से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट लगभग तैयार हो चुकी है।
इसके अलावा रहमान को उनका विवादित वीडियो भी दिखाया जाएगा। इस मामले में शिक्षक रहमान के अलावा कई अन्य कोचिंग संचालक भी आरोपित हैं। पुलिस सभी को थाने बुलाएगी।
आपको बता दें कि गुरु रहमान के कोचिंग पर पिछले दिनों पुलिस ने छापेमारी की थी, हालांकि गुरु रहमान वहां मौजूद नहीं मिले थे। आयकर विभाग की टीम ने भी गुरु रहमान के ऊपर नकेल कसी हुई है। उनके कोचिंग संस्थान से कैश भी बरामद किया गया था। खुद इस मामले में सफाई देते हुए गुरु रहमान कह चुके हैं कि वह फरार नहीं है और पुलिस जब चाहेगी वह सामने आ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक वे औरंगाबाद में थे, पुलिस अब उन्हें बुलाने जा रही है तो देखना होगा गुरु रहमान कब पहुंचेंगे। फिलहाल प्रशासन ने इस बार कोचिंग संस्थानों पर नकेल कस दिया है।