हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Jan-2022 02:59 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना से खबर है जहां चोरों ने एक व्यवसायी के बंद घर से चोरों ने एक लाइसेंस रिवाल्वर लगभग साढ़े दस लाख रुपए नगद समेत 19 लाख के जेवरात की चोरी कर ली. बताया जा रहा है 19 जनवरी को व्यवसायी सपरिवार पटना अपने साढू के बच्ची के शादी में गए हुए थे. चोरी का पता 26 जनवरी की सुबह नौ बजे का पता चला.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर गांव निवासी जय भगवान प्रसाद जो एक बड़े व्यवसाई हैं. उनका मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर का शोरूम भी है और प्रॉपर्टी डीलर भी हैं. वे पिछले 19 जनवरी को सपरिवार एक रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने चल गए थे. 26 जनवरी की सुबह नौ बजे जब वे अपने मकान पर पहुंचे तो मकान के गेट के ताला खोल कर अंदर घुसे तो देखा कि अंदर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है. घर के सभी सामान बिखरे पड़े हुए हैं.
जांच के क्रम में पता चला कि अज्ञात चोर घर के पीछे बाउंड्री के दीवार के सहारे छत पर चढ़ दरवाजे को तोड़कर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए. इसके बाद गोदरेज में रखे लाइसेंसी रिवाल्वर, जमीन बेचकर रखें 10:30 लाख रुपये और पत्नी और बच्ची का लगभग नौ लाख का जेवर और सभी परिवार का आधार कार्ड, पैनकार्ड, चेक बुक और पासबुक गायब है. वह इसकी सूचना तत्काल नदी थाना को दी.
सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद दल बल के साथ उनके घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पीड़ित जय भगवान की पत्नी रेखा देवी और उनके भाई श्री भगवान प्रसाद ने बताया कि यह चोरी की घटना 19 जनवरी और 25 जनवरी के बीच हुई होगी. नदी थाना अध्यक्ष ने पूरे घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वरीय अधिकारियों की इस घटना की जानकारी दी.