ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे बिहारी, पटना से जम्मू कश्मीर जा...

कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे बिहारी, पटना से जम्मू कश्मीर जा रहे युवा

12-Aug-2019 06:05 PM

By 9

PATNA: नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसले में जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया. इस धारा के हटने के साथ ही कश्मीर में देश के दूसरे नागरिकों की आवाजाही आसान हो गई. यूं कह लें कि दूसरे राज्यों के लोगों लिए लगे घोषित प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया. ऐसे में बिहारी छात्रों ने कश्मीर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने को लेकर नई पहल की है. पटना युनिवर्सिटी के कई छात्रों ने लोगों से कश्मीर में तिरंगा फहराने की अपील की है. साथ ही लोगों से अपने घरों के उपर भी तिरंगा लगाने की भी अपील की है. देश की आजादी का दिन यानि  15 अगस्त नजदीक है ऐसे में पटना युनिवर्सिटी के छात्रों ने कश्मीर के लाल चौक पर एक हजार तिरंगा फहराने की ठानी है. यह तिरंगा यात्रा पटना के शहीद स्मारक से निकलेगी. पटना युनिवर्सिटी के छात्र वरुण अपने दर्जनों साथियों के साथ कश्मीर जाएंगे और वहां झंडा फहराएंगे. राजधानी पटना के शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा को लेकर निकले छात्रों ने लोगों से कश्मीर में झंडा फहराने की अपील की है. वरुण ने कहा कि अब जबकि कश्मीर से धारा 370 हटाया जा चुका है तो ऐसे में वो लोगों से भी इस यात्रा में शामिल होने की अपील करते हैं. छात्र नेता ने कहा कि वो लोगों से कश्मीर के हर घर पर तिरंगा लहराने की गुजारिश कर रहे हैं. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट