Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
24-Jan-2021 09:22 AM
PATNA : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली होगी. गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे और इसी वजह से शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पटना जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में जो बदलाव किया है उसके मुताबिक डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक फ्रेजर रोड का पश्चिमी फ्लाईओवर सुबह 7:00 बजे से समारोह खत्म होने तक बंद रहेगा.
इस रूट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों का आवागमन होगा. डाक बंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहेगी. साथ ही साथ कोतवाली टर्मिनल से पुलिस लाइन तक की पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते कार्यक्रम समाप्त होने तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे.
वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाली गाड़ियों को विद्यापति मार्ग बुध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहे तक जाने की अनुमति होगी. व्यवसायिक वाहनों के लिए ट्रैफिक में जो बदलाव किया गया है उसके मुताबिक के चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर और नीचे से गोरिया टोली की तरफ गाड़ियां नहीं आएंगी. मीठापुर आरओबी गोलंबर से बुध मार्ग में व्यवसायिक वाहन नहीं जा पाएंगे. आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर की तरफ व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. बेली रोड में डुमरा चौकी से आर्यभट्ट चौराहा तक के व्यवसायिक वाहन नहीं चलेंगे. पुलिस लाइन तिराहा से पूर्वी गांधी मैदान और दक्षिण की तरफ बुध मार्ग में व्यवसायिक वाहनों के आने-जाने पर रोक होगी. पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो डाकबंगला चौराहे से दाहिने डाक बंगला रोड और फिर भट्टाचार्य मोड की तरफ जाएंगे.