NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
14-Jul-2022 06:42 PM
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटना एसएसपी के विवादित बयान के बाद मानवजीत सिंह ढिल्लो शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने 48 घंटे के भीतर पूरे मामले पर जवाब मांगा है। एडीजी ने कहा कि आखिर एसएसपी ने ऐसा बयान क्यों दिया? इस बयान को लेकर एडीजी ने पटना एसएसपी से शॉ कोज नोटिस जारी किया है।
दरअसल फुलवारीशरीफ से 3 आतंकी के पकड़े गये थे जिसके बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनकी जुबान अचानक फिसल गयी। एसएसपी ने कहा कि आरएसएस की शाखा की तर्ज पर देश विरोधी तत्व तैयार किये जाते हैं। पटना एसएसपी के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी। लगे हाथों बीजेपी ने हमला बोल दिया। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तो यहां तक कह दिए कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बचौल ने पटना एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग कर दी।
पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने फुलवारीशरीफ में मार्शल आर्ट और शारीरिक प्रशिक्षण देने की आड़ में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से कर दी। पटना SSP ने कहा कि RSS अपनी शाखा ऑरगेनाइज करती है लाठी की ट्रेनिंग देते हैं। उसी तरह से ये लोग भी शारिरीक प्रशिक्षण के नाम पर यूथ को बुलाकर प्रशिक्षित कर रहे हैं थे। उसी के साथ अपने एजेंडे से यूथ का ब्रेन बॉश कर रहे थे। एसएसपी के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा कि अपने इंटेलिजेंस के फेल होने पर इस तरह का बयान जो देता है। ऐसे व्यक्ति को पटना का एसएसपी रहने का कोई औचित्य नहीं है।
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि RSS एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसकी तुलना पटना एसएसपी ने आतंकवादी संगठन से किया है। उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जो देश प्रेम सिखाता है। देश पर मर मिटने की जज्बा लोगों में पैदा करती है। ऐसा बयान देने वाले अधिकारी को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे अधिकारी पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इन्हे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहिए। एक राष्ट्रवादी संगठन पर इन्होंने उंगली उठाया है इन्हें एसएसपी क्या सिपाही रहने का अधिकार नहीं है।
पटना एसएसपी के विवादित बयान के बाद मानवजीत सिंह ढिल्लो शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने 48 घंटे के भीतर पूरे मामले पर जवाब मांगा है। एडीजी ने कहा कि आखिर एसएसपी ने ऐसा बयान क्यों दिया? इस बयान को लेकर एडीजी ने पटना एसएसपी से शॉ कोज नोटिस जारी किया है।