हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Jan-2022 08:08 AM
PATNA :बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का रुख बदल गया है. पछुआ और दक्षिण पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है. इसके प्रभाव से दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के एक या दो स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी पटना मौसम विभाग से दी गई है. मंगलवार और बुधवार को पुरवा चलने की वजह से हल्की बारिश के साथ बादलों की गरज भी सुनाई दे सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार बिहार के एक-दो नहीं बल्कि कई जिलों में मेघ गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है. इनमें गया, नालंदा, पटना, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया के एक और दो स्थानों पर बिजली चमकने और मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है.
वहीं सोमवार को सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पटना का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा. साथ ही 12.1 डिग्री के साथ अगवानपुर सहरसा जिलों का सबसे ठंडा शहर रहा. पश्चिमी विक्षोभ की मजबूती के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे.