ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / पटना एयरपोर्ट ने फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी किया, कुल 13 फ्लाइट्स का...

पटना एयरपोर्ट ने फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी किया, कुल 13 फ्लाइट्स का डिटेल जानिए

29-May-2020 06:15 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच आंशिक तौर पर शुरू हुई विमान सेवा को अब विस्तारित किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट प्रबंधन में फ्लाइट का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। अब पटना से हैदराबाद के लिए आज में सीधी विमान सेवा शुरुआत की जा रही है। पटना से हैदराबाद के लिए हफ्ते में 3 दिन यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार डायरेक्ट फ्लाइट होगी। इसके अलावा नई दिल्ली के लिए विस्तारा ने अपनी सेवा की शुरुआत की है। मुंबई के लिए इंडिगो और स्पाइसजेट की एक-एक फ्लाइट रोज उड़ान भरेगी। 


एयरपोर्ट की तरफ से जो नया शेड्यूल जारी किया गया है उसके मुताबिक विमानों की तादाद 11 से बढ़कर 13 हो गई है। यह शेड्यूल 31 मई तक प्रभावी रहेगा। 31 मई को लॉकडाउन 4 खत्म होते ही नया शेड्यूल को लागू किया जाएगा। अमृतसर के लिए स्पाइसजेट की उड़ान पटना से अब हफ्ते में सातों दिन होगी हालांकि बेंगलुरु के लिए 25 मई से रोज उड़ान भरने वाली फ्लाइट अब मंगलवार को उड़ान नहीं भरेगी।


पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट का जो नया शेड्यूल जारी किया गया है उसके मुताबिक


इंडिगो की हैदराबाद पटना हैदराबाद सुबह 6:35 पर आएगी और 7:15 पर उड़ान भरेगी 


इंडिगो की दिल्ली पटना दिल्ली सुबह 7:20 पर आएगी और 8:00 बजे उड़ान भरेगी 


स्पाइसजेट की दिल्ली पटना दिल्ली सुबह 8:05 पर आएगी और 8:50 पर उड़ान भरेगी


इंडिगो की मुंबई पटना मुंबई सुबह 9:10 पर आएगी और 10 बजे उड़ान भरेगी


स्पाइसजेट की मुंबई पटना मुंबई दोपहर 12:30 पर आएगी और 1:10 पर उड़ान भरेगी


एयर इंडिया की दिल्ली पटना दिल्ली 11:20 पर आएगी और 12:20 पर उड़ान भरेगी


इंडिगो की बेंगलुरु पटना बेंगलुरु 2:50 पर आएगी और 3:40 पर उड़ान भरेगी


स्पाइसजेट की बेंगलुरु पटना बेंगलुरु 2:10 पर आएगी और 2:50 पर उड़ान भरेगी


इंडिगो की दिल्ली पटना दिल्ली दोपहर बाद 3:50 पर आएगी और शाम 4:40 पर उड़ान भरेगी


स्पाइसजेट की अमृतसर पटना अमृतसर शाम 4:50 पर आएगी और 5:40 पर उड़ान भरेगी


स्पाइसजेट की दिल्ली पटना दिल्ली शाम 6 बजे आएगी और 6:40 पर उड़ान भरेगी


इंडिगो की दिल्ली पटना दिल्ली शाम 6:50 पर आएगी और 7:40 पर उड़ान पड़ेगी


विस्तारा की दिल्ली पटना दिल्ली 7:50 पर आएगी और रात 8:45 पर वापस उड़ान भरेगी