Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार JEE Mains 2026 में बिहार के शुभम ने किया कमाल,100 पर्सेंटाइल के साथ बने बिहार टॉपर, इसी बहाने विस स्पीकर को सरकार से मिली बधाई; पढ़िए पूरा वाकया
20-Jul-2022 01:31 PM
DESK: बिहार को प्रतिभा का क्षेत्र कहा जाता है। चाहे वह खेल का मैदान हो, शिक्षा हो या पब्लिक रिलेशन का क्षेत्र हो, हर जगह बिहारियों का दबदबा देखने को मिलता है। पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में वैशाली जिले के राजीव रंजन कुमार (रंजन सिन्हा) अपने काम से बिहार का गौरव बढ़ा रहे हैं। ब्रांड प्रमोशन की बात करें तो इसमें राजीव रंजन कुमार का नाम सबसे आगे है। इसको लेकर वे सांसद मनोज तिवारी, मेगा स्टार सह सांसद रवि किशन, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, स्टार पवन सिंह, सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, अभिनेत्री अक्षरा सिंह जैसे बड़े फ़िल्मी कलाकारों के साथ बिहार सरकार के कई राष्ट्रीय स्तरीय और प्रदेश स्तरीय आयोजनों का सफल पीआर कर चुके हैं। उनका काम हर जगह सराहा जा रहा है। इतना ही नहीं, उन्हें दिल्ली प्रेस की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 का बेस्ट पीआरओ अवार्ड से भी नवाजा गया है।
रंजन सिन्हा वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के बिरना लखन सेन के रहने वाले हैं। उनके काम की बात करें तो पिछले 17 सालों से वे जनसंपर्क अधिकारी का काम कर रहे हैं। उन्होंने मेगा स्टार रवि किशन और प्रतिभा पांडेय की फ़िल्म 'हमरा से बियाह करबा' के लिए गजब का टैग लाइन बनाया था, जिसके बाद वे चर्चा में छा गए थे। उनके काम की सराहना तो हर जगह हुई ही, साथ ही फ़िल्म को इसका काफी फायदा मिला था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद की थी। रंजन सिन्हा अब तक 450 से भी अधिक फिल्मों के लिए जनसंपर्क का काम कर चुके हैं, जिसका फिल्म को शानदार रिजल्ट भी मिला है।
पीआर के क्षेत्र में रंजन सिन्हा की कोई टक्कर नहीं है। मौजूदा दौर में अभय सिन्हा, रत्नाकर कुमार, प्रदीप के शर्मा, रौशन सिंह, निशांत उज्ज्वल जैसे बड़े निर्माता की पीआर के लिए रंजन सिन्हा पहली पसंद है। न केवल फिल्मों में, बल्कि राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी उन्होंने जनसंपर्क का अनूठा मिशाल पेश किया है। वे बिहार सरकार के कला संस्कृति और युवा विभाग द्वारा आयोजित प्रकाशपर्व, पटना फ़िल्म फेस्टिवल,पटना शार्ट एंड रिजनल फ़िल्म फेस्टिवल, गांधी पनोरमा फ़िल्म फेस्टिवल, बिहार कला सम्मान समारोह, बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव जैसे कार्यक्रमों को भी जनसंपर्क कर चुके हैं।