गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
31-Jul-2022 09:08 AM
PATNA : जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का शिड्यूल जारी कर दिया गया है. नए शिड्यूल में 24 सितंबर तक के लिए पटना एयरपोर्ट से 55 जोड़ी यानी 110 विमानों का टाइम टेबल जारी किया गया है. रात की बेंगलुरू-पटना-पुणे फ्लाइट को 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है. रात में दिल्ली जाने वाली इंडिगो और पटना से टेकऑफ करने वाली शमसाबाद पटना-राम्राबाद फ्लाइट को भी 25 सितंबर तक कैंसिल कर दिया गया है.
पटना एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की होगी. सुबह 7.35 बजे गुवाहटी से आने के बाद 7.55 बजे अमृतसर रवाना होगी. इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट पुणे से आने वाली इंडिगो की सुबह 5.20 बजे थी. दिल्ली के लिए पटना से पहली फ्लाइट गो एयर की सुबह 8:15 बजे है. पहले भी यही समय था. पटना से आखिरी विमान गुवाहाटी के लिए रात 10.15 बजे है.
पिछले शिड्यूल में जिन 16 शहरों के लिए फ्लाइट की सूचि जारी की गई थी, इसमें भी ये फ्लाइट शामिल हैं. हालांकि समय में थोड़ा-बहुत बदलाव किया गया है. खास बात यह है कि 12 जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से विमानों का ऑपरेशन शुरू हो गया है, लेकिन पटना से एक भी विमान नहीं दिया गया है. पहले आखिरी विमान रात 1:40 बजे शम्साबाद के लिए था. दिल्ली का आखिरी विमान रात 9.50 बजे है, जबकि पहले 10:20 बजे था।
बता दें कि इन दिनों पटना एयरपोर्ट से रोजाना 10 हजार यात्रियों की आवाजाही हो रही है. पहले यह आंकड़ा 14 हजार तक पहुंच गया था. कोरोना से पहले यहां से 116 विमानों का -ऑपरेशन हो रहा था.