ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

पटना साइंस कॉलेज में जूनियर के साथ रैगिंग, 9 सीनियर छात्रों को हॉस्टल से निकाला गया

18-Feb-2022 09:42 AM

PATNA : शिक्षण संस्थानों में एंटी रैगिंग सेल बनाए जाने के बावजूद गाहे-बगाहे रैगिंग की घटनाएं सामने आ जाती हैं. ताजा मामला पटना साइंस कॉलेज से आया है. यहां एक जूनियर स्टूडेंट्स को उसके सीनियर्स ने जबरदस्ती डांस करवाया. विरोध किया तो जमकर पिटाई भी की आखिरकार रैगिंग झेलने वाले छात्र के पिता की शिकायत पर 9 सीनियर स्टूडेंट को एक्शन झेलना पड़ा है.


दरअसल, यह पूरा मामला पटना साइंस कॉलेज के फैराडे हॉस्टल से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि 15 फरवरी की रात बीएससी पार्ट वन के एक छात्र से उसके सीनियर्स ने डांस करवाया. डांस करने से जब मैथ ऑनर्स के जूनियर छात्र ने मना किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. 


बाद में छात्रों ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी. पीड़ित छात्र आरा जिले का रहने वाला है. घटना के बाद उसके बाद पिता ने यूजीसी एंटी रैगिंग सेल में कंप्लेंट कर दी. 9 छात्रों के ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जूनियर छात्र के साथ रैगिंग की और इस दौरान मारपीट भी. यूजीसी ने कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखा और तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.


यूजीसी की तरफ से नोटिस के लिए जाने के बाद पटना साइंस कॉलेज प्रशासन हरकत में आया है. शुरुआती जांच के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन सभी नौ सीनियर छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया है जिन पर रैगिंग का आरोप लगा है. जिन छात्रों ने जूनियर के साथ रैगिंग की है उनमें इरफान अली, युसूफ, नवनीत कुमार, अब्दुल्ला, अमरजीत कुमार, आजाद आलम, शशि रंजन, रोहित सिंह और विवेकानंद झा शामिल हैं. फराडे हॉस्टल के अधीक्षक संदीप गर्ग ने यह कार्रवाई कॉलेज प्रशासन की तरफ से निर्देश मिलने के बाद किया है.