मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
14-Dec-2019 08:31 AM
PATNA: राजधानी पटना में एक कॉलेज की छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप कांड पूरी तरह से पेंचिदा नजर आ रहा है. पुलिसिया तफ्तीश में परत-दर-परत इस केस में नया-नया खुलासा हो रहा है. इस केस से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है. ख़बरों के मुताबिक पीड़िता का पिता बिहार सरकार में एक बड़े पोस्ट पर अफसर है. वहीं इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
ख़बरों के मुताबिक जिस लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है, उसकी मां ने 13 अप्रैल साल 2013 को बिहार सरकार में एसडीएम के पद पर पोस्टेड अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप दर्ज कराया था. कांड संख्या 11/ 2013 के तौर पर महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया था. जिसके बाद पीड़िता की मां ने अपने पति को इस मामले में जेल भी भेजवाया था. आरोप ये भी था कि जब उन्होंने अपने पति के चंगुल से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की तो एसडीएम ने जान से मारने की धमकी दी थी.
इस केस में एक और बड़ा खुलासा ये हुआ है कि जब साल 2013 में पीड़िता की मां ने अपने पति पर बच्ची के साथ रेप का आरोप लगाया, उसी वक्त महिला ने ये भी आरोप लगाया था कि उसका अफसर पति एक नंबर का अय्याश है. लड़कियों को अपने घर बुलाकर वो अय्याशी करता था. इन सब आरोपों में कितनी सच्चाई है, ये पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा. फिलहाल गैंगरेप का ये पूरा मामला थोड़ा पेंचिदा होते जा रहा है. पटना पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है, जांच के बाद ही इस केस की पूरी सच्चाई का खुलासा हो पाएगा.


