ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / पटना समेत बिहार के 28 जिलों में कल से होगी बारिश, लो लेवल...

पटना समेत बिहार के 28 जिलों में कल से होगी बारिश, लो लेवल प्रेशर बनने से बदलेगा मौसम

18-Aug-2020 06:59 AM

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के 28 जिलों में बुधवार से अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में हवा का लो लेवल प्रेशर बनने के कारण एक नया सिस्टम सक्रिय है और इसी के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से बदलेगा। 19 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में यह सिस्टम सक्रिय हो रहा है जिसके कारण हवा का निम्न स्तर का दबाव अच्छी खासी बारिश कराएगा। 


मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर, नवादा सहित बिहार के 28 जिलों में तेज हवाओं के साथ से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका है मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश से आने वाली हवाओं की वजह से सिवान, छपरा, हाजीपुर, पटना, गया समेत एक दर्जन जिलों में सुबह धूप तो दोपहर के बाद बादल छा जाएंगे। 


मौसम विभाग की तरफ से दिए गए पूर्वानुमान में यह बताया गया है कि इन जिलों में 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व पश्चिम दिशा की हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिल रही है। 19 अगस्त के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।