ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध

Home / news / पटना समेत कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-तूफान के साथ बारिश...

पटना समेत कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

29-May-2020 07:41 AM

PATNA : नौतपा की वजह से होने वाली भीषण गर्मी से फिलहाल 30 मई तक लोगों को राहत की उम्मीद है. बुधवार की देर रात तक 24 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा का असर गुरुवार को भी पटना समेत बिहार के कई जिलों में रहा.

 तेज हवा का असर यह हुआ कि बुधवार की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि अधिकतम तापमान 1 डिग्री चढ़ा.  गुरुवार को पूरे दिन धूप-छांव का मौसम बना रहा. वहीं दिन में लगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. 

लेकिन शाम होते ही मौसम सामान्य हो गया. वहीं मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. पटना समेत बिहार के कई जिलों में 30 मई तक आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. बता दें कि लो प्रेशर सिस्टम बनने से मौसम में परिवर्तन का असर गुरुवार को पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल, मधेपुरा सहित कई जिलों में देखने को मिला. वहीं गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.2 औक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.