BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
13-Jan-2021 08:47 PM
PATNA : पटना में मंगलवार की शाम हुए बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड पर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की नींद 25 घंटे बाद टूटी. हत्याकांड के 25 घंटे बाद मंत्री जी का ट्वीट आया है कि वे रूपेश सिंह हत्याकांड से बेहद मर्माहत हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं. घटना मंत्री रविशंकर प्रसाद के संसदीय क्षेत्र का है लेकिन उनसे पहले बीजेपी के कई केंद्रीय मंत्री समेत वरीय नेता इस हत्याकांड पर शोक जता चुके हैं.
रविशंकर प्रसाद का ट्वीट
मंगलवार की शाम पटना के पुनाईचक में इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या हुई थी. इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड ने पूरे बिहार को झकझोर दिया था. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राजीव प्रताप रूढी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने मंगलवार को ही इस हत्याकांड पर अपना गहरा शोक जताया. बुधवार को सुबह से ही बीजेपी के कई नेता रूपेश के परिजनों से मिलने भी पहुंचे. बीजेपी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल ने तो रूपेश के परिजनों से मुलाकात के बाद हत्यारों को चौराहे पर खड़ा कर गोली मार देने की मांग की.
लेकिन रविशंकर प्रसाद को इस हत्याकांड की याद घटना के 25 घंटे बाद आयी. बुधवार की रात उनका ट्वीट आया.“पटना में इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से बहुत दुखित हूँ. इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूँ. बिहार पुलिस गम्भीरता से इसकी जाँच कर रही है. मुझे उम्मीद है कि अपराधी जल्द पकड़े जाएँगे और उन्हें अविलम्ब सजा दी जाएगी.”
गौरतलब है कि रूपेश सिंह हत्याकांड ने बिहार सरकार की भारी किरकिरी करायी है. पूरे देश में बिहार के लॉ एंड आर्डर को लेकर सवाल खड़ हो गये हैं. विपक्षी पार्टियों की कौन कहे सत्ता में साझीदार बीजेपी के नेताओं ने भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है. बीजेपी के कई नेताओं ने इस मामले की सीबीआई को सौंपने तक की मांग कर दी है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार अब पूरी तरह से थक गए हैं. उनसे अब बिहार नहीं संभल रहा है. मुख्यमंत्री ही गृह मंत्री भी हैं लेकिन वे गृह विभाग को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जब तक सैकड़ों हत्याएं, अपहरण, रेप, गैंगरेप जैसी घटनाएं नहीं होती है, सीएम नीतीश कुमार और उनके सहयोगियों को नींद नहीं आती है. डबल इंजन की सरकार से अब बिहार नहीं चल पा रहा है.