ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / पटना रिंग रोड में शेरपुर-दिघवारा के बीच गंगा नदी पर बनेगा 6 लेन...

पटना रिंग रोड में शेरपुर-दिघवारा के बीच गंगा नदी पर बनेगा 6 लेन पुल, सरकार ने NHAI को दिया ये निर्देश

13-Feb-2020 07:18 PM

PATNA : पटना रिंग रोड में मनेर के शेरपुर से सारण जिला के दिघवारा के बीच गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल बनाने का निर्देश जारी किया है। सूबे के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने NHAI को जल्द निविदा निकालने का निर्देश जारी किय़ा है। साथ ही सरकार ने महात्मा गांधी सेतू के समानांतर बनने वाले पुल के लिए भी कार्यादेश इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का निर्देश दिया है।


बिहार सरकार ने पथ निर्माण मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होनें नेशनल हाइवे के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए बिहार में बनने वाले पुलों के निर्माण के दिशा में तेजी से कार्य करने को कहा है।


नंद किशोर यादव ने बताय़ा कि 2900 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनने वाले महात्मा गांधी सेतु के समानान्तर बनने वाले पुल के लिए निविदा आमंत्रित की गयी है। इसी वित्तीय़ वर्ष में पुल निर्माण संबंधी प्रकिया को पूरा किया जाना है। वहीं मधेपुरा में कोशी नदी पर 1500 करोड़ की लागत से बनने वाले फुलौत पुल के लिए भी इसी वित्तीय वर्ष में निविदा जारी करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावे विक्रमशिला सेतू के समानांतर नये पुल के लिए भी सभी औपचारिकता पूरी करते हुए अप्रैल महीने तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया है। 


इसके अलावे पथ निर्माण मंत्री ने बताय़ा कि पटना रिंग रोड में शेरपुर-दिघवारा के बीच गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल और कन्हौली-रामनगर रोड के फोर लेनिंग कार्य के डीपीआर की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर करते हुए इसकी निविदा जल्द निकालने का निर्देश दिया है।बैठक में बिहार में चल रही सभी सड़क और पुल निर्माण परियोजानाओं की समीक्षा की गयी।