ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पटना - रांची वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी, सुबह 7 बजे खुलेगी...

पटना - रांची वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी, सुबह 7 बजे खुलेगी ट्रेन और यह होगा ट्रेन नंबर; 27 जून को पीएम करेंगे उद्घाटन

24-Jun-2023 07:06 AM

By First Bihar

PATNA : पटना से रांची के बीच चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अब रेल मंत्रालय के तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन पटना से सुबह 7:00 बजे खुलकर दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। मंगलवार को ट्रेन नहीं चलेगी। पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर - 22349 होगा जबकि रांची से पटना आने वाली ट्रेन का नंबर  - 22350 होगा। रांची से बंदे भारत एक्सप्रेस पटना आने के लिए शाम 4:15 में खुलेगी और रात 10:05 पर पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना से रांची के बीच 5 घंटा 50 मिनट की दूरी तय करेगी। 


दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन ने रेल मंत्रालय के पास वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल भेजा था तो इसमें हटिया से ट्रेन का परिचालन होना था, लेकिन मंत्रालय ने हटिया से ट्रेन परिचालन का निर्णय खारिज कर दिया और अब रांची से ही पटना के लिए ट्रेन खुलेगी और पटना से रांची तक ही आएगी। रेल मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं, वंदे भारत ट्रेन का उदघाटन 27 जून को होगा। पीएम मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे।


वहीं, पटना-रांची रूट के बाद बिहार के सीमांचल से यूपी के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव आया है। इसका फायदा कटिहार, अररिया, पूर्णिया के अलावा बिहार के अन्य जिलों के लोगों को मिलेगा। रेलवे बोर्ड जल्द ही कटिहार से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने पर मुहर लगा सकता है। कटिहार से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत के विशेष रैक का भी अप्रूवल मिल चुका है। चर्चा कि संबंधित कोच जल्द ही कटिहार को उपलब्ध कराया जाएगा। रैक मिलने के बाद ही संबंधित ट्रेन के विभिन्न कोचों से संबंधित ट्रायल किया जाएगा।