ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना पुलिस ने 4 किडनैपरों को दबोचा, एक शख्स का अपहरण कर 9...

पटना पुलिस ने 4 किडनैपरों को दबोचा, एक शख्स का अपहरण कर 9 लाख मांग रहे थे फिरौती

03-Sep-2019 07:35 PM

By 7

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किडनैपिंग की गुत्थी को सुलझाते हुए 4 किडनैपरों को धर दबोचा है. पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सही सलामत बरामद कर लिया है. पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए सिटी एसपी विनय तिवारी ने बताया कि निजी कंपनी में काम करने वाले युवक की किडनैपिंग मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 9 लाख की फिरौती की मांग की थी. जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपये की वसूली भी कर ली थी. पुलिस ने किडनैपरों का लोकेशन पता करने के बाद उस जगह पर छापेमारी कर 4 किडनैपरों को गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों ने पूछताछ की जा रही है. पटना पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट