बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Jan-2020 09:07 PM
By Sumit Kumar
PATNA : पिछले एक महीने से अपने बेटे की घर आने की राह देख एक मां पुलिस प्रशासन के खिलाफ अनशन पर बैठ गयी है। 20 साल के गायब युवक सत्येन्द्र की मां ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है उसने आरोपियों से दो लाख रुपये घूस ले लिए हैं। वहीं दुखियारी मां ने पुलिस पर बेटे को खोजने के लिए उससे भी पुलिस के 50 हजार वसूलने का आरोप मढ़ा है। बेटे की खोज में ये मां पुलिस के तमाम अधकारियों के दर के चक्कर लगा चुकी है।
मामला पटना के नौबतपुर थाना का है। जहां खजूरी गांव के सुमन साव का 20 वर्षीय बेटा सतेंद्र कुमार पिछले 6 दिसंबर से घर से गायब है। लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नही चल पाया है। उसके मां के अनुसार उसके बेटा का अपहरण कर लिया गया है। लेकिन नौबतपुर पुलिस ने उससे गुमशुदगी का मामला दर्ज करवा दिया गया। अपने इकलौते बेटे की मिलने की आस में उसने दर-दर की खाक छानने के बाद पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इस मामले में परिजन गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगा रहे है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उस दोनों आरोपियों से पैसे लेकर शांत बैठ गई है। वही उसकी मां ने एक दरोगा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमसे भी बेटा के ढूंढने के नाम पर पचास हज़ार रुपया ले लिया है। खेती किसानी कर के किसी तरह बेटियों के शादी के लिए पैसा जमा कर रखा था, अब कैसे होगी चार बेटियों की शादी। उसका बेटा ज़िंदा भी है या नहीं ये भी नही मालूम ये कह कर उसकी मां भावुक हो जा रही थी।