ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

पटना पुलिस पर हैवानियत का आरोप: खौलते दूध का बर्तन बच्चे पर फेंका, शरीर से अलग हुआ चमड़ा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

पटना पुलिस पर हैवानियत का आरोप: खौलते दूध का बर्तन बच्चे पर फेंका, शरीर से अलग हुआ चमड़ा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

31-Aug-2021 12:57 PM

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे के शरीर से चमड़ा अलग हो गया है. पीड़ित बच्चे ने पटना पुलिस के कर्मियों पर बड़ा आरोप लगाया है. बच्चे का आरोप है कि उसकी ये हालत किसी और ने नहीं बल्कि पटना पुलिस में तैनात कर्मियों ने की है.



घटना राजधानी पटना के एसके पुरी थाना का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना पटना के सबसे व्यस्तम इलाकों में से एक हड़ताली मोड़ का है. वायरल वीडियो में जिस शख्स की आवाज आ रही है, उसका कहना है कि यह वीडियो हड़ताली मोड़ स्थित पंत भवन के पास का है. वीडियो में एक बच्चा दिख रहा है, जिसके शरीर से चमड़ा उखड़ गया है.



घटना का जिक्र करते हुए घायल बच्चा सूरज कुमार ये बता रहा है कि उसकी ये हालत पटना पुलिस में तैनात कुछ कर्मियों ने की है. बच्चे का आरोप है कि 5 से 6 की संख्या में आये पुलिसवाले उसे अचानक पीटने लगे. पुलिसवाले बोलेरो गाड़ी से थे. ये सभी कृष्णा पुरी थाना के थे. वीडियो में एक अन्य शख्स की आवाज आ रही है, जो इस वीडियो को शूट कर रहा है. 




वीडियो बनाने वाला शख्स का कहना है कि पुलिसवालों ने बच्चे से चाय मांगा और जब बच्चे ने मना किया तो वर्दीधारियों ने अपना असली रूप दिखाया और दुकान पर तोड़फोड़ की. बच्चे के ऊपर गर्म दूध का बर्तन फेंक दिया. जिसके कारण बच्चे की ये हालत हो गई.


इस घटना को लेकर फर्स्ट बिहार की टीम ने जब पटना के एसके पुरी थानाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने साफ़ कहा कि ऐसी कोई भी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है. मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और उन्होंने ऐसा कोई वीडियो भी नहीं देखा है. थानेदार ने कहा कि अगर पुलिसवालों ने ऐसा किया है तो पीड़ित को थाने में आकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए. उसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.