बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
06-Feb-2021 04:08 PM
PATNA : राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मॉडर्न हॉस्पिटल के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले रौशन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रौशन सिंह का बाप बिंदु सिंह भी पटना का कुख्यात क्रिमिनल है, जो अभी जेल में बंद है. रौशन के साथ पुलिस ने सूरज और अभिषेक को भी गिरफ्तार किया है. ये सभी 10 लाख की रंगदारी के लिए शुक्रवार को मॉडर्न हॉस्पिटल के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हो गए थे.
इस वारदात की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची थी. घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ था. अस्पताल की तरफ से शैलेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने जेल में बंद बिंदू सिंह के बेटे रौशन सिंह सहित दो अन्य पर रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.ने पुलिस देर शाम एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर रौशन सिंह को उसके दो अन्य साथियों सूरज और अभिषेक के साथ गिरफ्तार कर लिया.
घटना कल दोपहर करीब एक बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अस्पताल के पास पान की एक दुकान है. उसके पास एक अपराधी बाइक से पहुंचा. बाइक खड़ी करने के बाद उसने पान दुकानदार पर पिस्टल तान दी. डर से राजू दुकान बंद कर फरार हो गया. रौशन ने अस्पताल के गार्ड पर भी पिस्टल तान दी. इसके बाद अस्पताल परिसर में घुस गया और फायरिंग कर दी.
पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रौशन के खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं. गांधी मैदान और कंकड़बाग थाना में शराबबंदी कानून और आर्म्स एक्ट में मामले दर्ज हैं. इसका बाप बिंदु सिंह भी कुख्यात अपराधी है, जिसे पटना पुलिस ने पहले से ही जेल में डाल रखा है. कुख्यात बिंदु सिंह अब जेल में बैठकर भी शहर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है.
रौशन के साथ पकड़ा गया सूरज का भी आपराधिक इतिहास रहा है. इसके खिलाफ बख्तियारपुर रेल थाना में मामला दर्ज है. 3 साल पहले सूरज फर्जी टीटीई बनकर पैसा वसूल रहा था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था.