BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
07-Oct-2020 07:42 AM
PATNA : 8 अक्टूबर को चेहल्लुम का त्यौहार मनाया जाएगा. त्यौहार को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. पटना जिला प्रशासन ने चेहल्लुम के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी फैसले किए हैं. पटना डीएम कुमार रवी और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने चेहल्लुम को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा की है.
पटना के अलग-अलग इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. सभी थानाध्यक्षों को अपने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है. पटना डीएम कुमार रवी ने कहा है कि त्योहार के दौरान चुनावी माहौल में कोई असामाजिक और उपद्रवी तत्व सक्रिय ना हो इसके लिए एहतियात बरता जा रहा है ऐसे लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी.
चेहल्लुम के मौके पर राजधानी पटना में बाइकर्स गैंग का उत्पाद देखने को मिलता रहा है. इस बार चुनाव के कारण इस पर भी सख्ती रहेगी. अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह जिला कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. जिला कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है कोई भी व्यक्ति परेशानी होने पर 0612- 2219810, 2219234 पर शिकायत कर सकता है.