Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग
30-Aug-2021 02:27 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. लॉ एंड आर्डर को लेकर भी बड़े पैमाने पर तबादला करने की बात सामने आ रही है. राजधानी पटना में 60 दारोगा और थानेदारों का तबादला हो सकता है. उधर दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग ने गृह विभाग को पत्र लिखा है कि वैसे अधिकारियों का त्वरित स्थानांतरण किया जाये, जो एक ही जगह पर 3 साल से जमे हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तान को पत्रा लिखकर यह आदेश दिया है कि जल्द ही ऐसे पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया जाये, जो एक ही जगह पर 3 साल से जमे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमे में यह बड़ा बदलाव किया जायेगा. पटना पुलिस ने तो सूची लगभग तैयार कर ली है.
पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में करीब 60 दारोगा ऐसे हैं, जो 3 साल से एक ही थाने में हैं. आदेश आने के बाद उनका ट्रांसफर पटना जिले के ही दूसरे थाने में कर दिया जाएगा. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जिले के थानेदारों और अन्य सीनियर अधिकारियों को सख्त दिशानिर्देश दिया.
उपेंद्र शर्मा ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पटना पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से लेती है. पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है. क्योंकि सभी लोग जानते हैं कि पंचायत चुनाव कितना मुश्किल होता है. इस चुनाव में कितना खींचतान और संघर्ष होता है. इन सारी चुनौतियों को लेकर क्राइम मीटिंग एक ख़ास रणनीति तैयार की गई कि आखिरकार चुनाव के दौरान जमीन पर कैसे काम करना है."