Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
06-Jan-2022 10:22 PM
PATNA: राजधानी पटना मे पुलिसकर्मियों के हश्र का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लोग पुलिस जवानों को जिप्सी से उतार कर बीच सड़क पर लात जूतों और घूंसों से पीट रहे हैं. वाकया तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
दिन-दहाड़े बीच बाजार की घटना
वायरल वीडियो मे साफ दिख रहा है कि ये वाकया दिन दहाड़े और बीच बाजार मे हुआ है. पुलिस पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया है. वीडियो में पुलिस जिप्सी से जवानों को जबरन उतारकर लात घुसा से मारते युवक दिख रहे हैं. बीच बाजार में दिन दहाड़े यह सब कुछ हो रहा था, उस दौरान सड़क पर आवाजाही हो रही थी लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने भी पिटाई खा रहे पुलिस जवानों को बचाने की कोशिश नहीं की.
गौरीचक की है घटना
ये वाकया पटना शहर से सटे गौरीचक थाना का है. लोगों की पिटाई से पुलिस जवान घायल भी हुए हैं. अब वे आरोप लगा रहे हैं की हमला करने वालों ने रायफल छीनने की भी कोशिश की. उनका आरोप है कि गौरीचक थाना अध्यक्ष घटना के बाद भी एक्शन नहीं ले रहे हैं. जिसके कारण पुलिसकर्मियों की इज्जत मान सम्मान चली गई है.
वसूली के कारण हुआ हमला
उधर स्थानीय लोग अलग कहानी सुना रहे हैं. लोगों के मुताबिक 2 जनवरी को गौरीचक थाना के पीएसआई बमबम कुमार, बिहार पुलिस के जवान देवेंद्र पासवान,पप्पू कुमार, सिपाही राजेंद्र प्रसाद यादव अजीम चक गांव के पास वाहन जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक पुलिस को देख भागने लगा. दरअसल वो हेलमेट नहीं पहना हुआ था. लोगों का कहना है की युवक पर पुलिस वालों ने लाठी चलाई जिससे वह सड़क पर गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया.
स्थानीय लोगों का आरोप है की ये सब अवैध वसूली के लिए हुआ. गौरीचक पुलिस हर रोज सड़क पर जा रहे बाइक सवारों को पकड़ कर किसी न किसी बहाने से पैसा वसूलती है. पैसा न देने वालों की पिटाई की जाती है. 2 जनवरी को जब पुलिस की लाठी लगने से युवक सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया तो लोगों का आक्रोश भड़क गया. जख्मी युवक ने अपने गांव के लोगों को खबर किया तो बड़ी संख्या मे ग्रामीण वहाँ पहुँच गए. पहले तो उन्होंने पुलिस से बात करने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया. इसके बाद आक्रोशित होकर लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया.
हालांकि पुलिस ये कह रही है कि युवक भागने के दौरान खुद ही गिर गया और जख्मी हो गया. उधर गौरीचक थाना के थानेदार लालमणि दुबे ने जानकारी दी है कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.