ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / हनीमून के लिए पासपोर्ट बनवाने पहुंचे हैं तेजस्वी, मुकदमे के बाद हो गया...

हनीमून के लिए पासपोर्ट बनवाने पहुंचे हैं तेजस्वी, मुकदमे के बाद हो गया था सीज़

31-Dec-2021 02:28 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना के पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे हैं. आज वह अपना पासपोर्ट रिन्युअल करवाएंगे. इसके लिए वह पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे हैं. ED ने तेजस्वी का पासपोर्ट लौटा दिया है. तेजस्वी यादव के पासपोर्ट की वैलिडिटी ख़त्म हो गई है. तेजस्वी यादव जल्द से जल्द अपना पासपोर्ट का काम कराना चाह रहे हैं. इसलिए पटना आने पर वह सबसे पहले इसी काम में लग गये हैं.


पासपोर्ट ऑफिस से निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रोसीजर है हर साल हमारा पासपोर्ट बनते रहता है. तेजस्वी यादव ने इस बात का खुलासा किया कि उन लोगों का पासपोर्ट 10 साल वाला नहीं बनता है बल्कि 1 साल वाला बनता है. तेजस्वी यादव हनीमून को लेकर पूछे गए सवाल को टाल गए. 


तेजस्वी यादव के हनीमून पर जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि फिलहाल वह कोई प्लान नहीं कर रहे हैं. लेकिन जिस तेजी से तेजस्वी यादव पासपोर्ट कार्यालय पहुंचकर अपने पासपोर्ट का रिन्युअल करवाया उससे साफ हो गया कि तेजस्वी अपनी शादी के बाद हनीमून को लेकर भी काफी सस्पेंस रखना चाहते हैं.


मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी ने पासपोर्ट लेने के लिए ED से गुहार लगाई थी. इसके बाद पर ED ने उनका पासपोर्ट वापस कर दिया है. लेकिन एक नया पेंच यह है कि पासपोर्ट की वैलिडिटी ख़त्म हो गई है. इसको रिन्युअल कराने के बाद ही वह पत्नी राजश्री के साथ हनीमून के लिए विदेश जा सकेंगे. 


तेजस्वी यादव का पासपोर्ट पटना से ही बना हुआ है, इसलिए इसका रिन्युअल भी यहीं से कराना होगा . ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि तेजस्वी पटना में कुछ दिन बिताने के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे.


news image

आपको बता दें कि शादी के बाद तेजस्वी यादव हनीमून के लिए नहीं जा पाए थे. दरअसल, उनके पासपोर्ट को ED ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जब्त कर रखा था. अब जानकारी है कि जनवरी के पहले सप्ताह में वो हनीमून पर विदेश जाएंगे विदेश से लौटने के बाद बेरोजगारी यात्रा पर निकलेंगे.