Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
05-Jan-2022 05:37 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: कोरोना की तीसरी लहर के दस्तक देने के बाद आज पटना के दूसरे सबसे बड़े हॉस्पिटल एनएमसीएच में इलाज के दौरान एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी है। तीसरी लहर में कोरोना से जिस पहले मरीज की मौत हुई है जिनकी पहचान 65 वर्षीय बुजुर्ग के रुप में हुई है। मृतक बख्तियारपुर के रहने वाले थे। कोरोना से पहले मरीज की मौत की पुष्टि एनएमसीएच कोरोना वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार ने की है।
वही नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं कॉलेज में अभी तक जांच के दौरान सीनियर डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और पारामेडिकल स्टाफ समेत 227 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही कोरोना की तीसरी लहर के दस्तक देने के बाद आज पटना के दूसरे बड़े अस्पताल NMCH में कोरोना के इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। मृतक की पहचान बख्तियारपुर 65 वर्षीय निवासी के रूप में हुई है। कोरोना से पहले मौत की पुष्टि कोरोना नोडल पदाधिकारी डॉ.मुकुल कुमार ने दी है।
वही नालंदा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हीरालाल महतो ने बताया की 4 जनवरी को 1753 टेस्ट किया गया था जिसमे 125 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ के 49 पॉजिटिव केस आए हैं। उन्होंने बताया की मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को बंद नहीं किया गया है। हालांकि क्लास को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही ऑनलाइन क्लास शुरू किए जाएंगे जिसमें छात्र अपने घर से ही मेडिकल की क्लास में शामिल हो सकेंगे।
साथ ही उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हाई लेबल मीटिंग की थी। उसमें बिहार के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की सभी छुट्टी को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। नालंदा मेडिकल कॉलेज में अभी 106 बेड है। जहां कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यदि मरीजों की संख्या बढ़ी तो बेड की संख्या और बढ़ाई जाएगी। एनएमसीएच प्रिंसिपल ने कहा की इस दौरान जनरल पेशेन्ट्स की भी अस्पताल में लगातार इलाज चलता रहेगा। पिछले बार NMCH अस्पताल को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल घोषित किया गया था। इस कारण जनरल मरीज को नहीं देखा जा रहा था लेकिन थर्ड वेव में अभी तक सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गयी है।