मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Nov-2024 10:13 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक लग्जरी कार से करीब 2 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद किया है। 27 कार्टन टेट्रा पैक शराब कार से बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कार के ड्राइवर साहिल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक कार JH 05DF 0533 से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है से शराब की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कार को पटना चिड़ियाघर के पास रुकवाया और जब कार की तलाशी ली गयी तब उसमें से 27 कार्टन टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि शराब की यह खेप पटना एम्स से राजीवनगर की ओर ले जाई जा रही थी। इसकी डिलीवरी अगमकुआं इलाके में की जानी थी। पुलिस ने जब कार के ड्राइवर से पूछताछ की तब उसने बताया कि इस धंधे में वह नया है। उसे एक फोन नंबर दिया गया था। कहा गया था कि पटना पहुंचने पर इस नंबर पर फोन कर लेना। वो बता देगा कि कहां माल पहुंचाना है। गिरफ्तार ड्राइवर की निशानदेही पर अन्य शराब तस्करों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। कई इलाकों में छापेमारी भी की जा रही है।