ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / विधानसभा चुनाव में पटना के 73 हजार मतदाता घर से देंगे अपना वोट,...

विधानसभा चुनाव में पटना के 73 हजार मतदाता घर से देंगे अपना वोट, इन्हें मिली विशेष छूट

07-Sep-2020 07:23 AM

PATNA : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले के 73 हजार मतदाता ईवीएम से मतदान नहीं करेंगे, उनके लिए प्रशासन ने बैलेट पेपर की सुविधा दी है. 

इस साल ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है, वह घर से ही बैलेट पेपर से अपना मतदान करेंगे. इस बारे में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार वृद्ध लोगों के लिए बैलेट पेपर से मतदान करने की व्यवस्था की गई है. पटना के 73 हजार मतदाता अपने घर से ही मतदान करेंगे.

 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को चिन्हित कर उनके लिए वोटिंग की व्यवस्था की जा रही है. जिस मतदान केंद्र पर इनका नाम सूची में होगा वहां बैलट पेपर भिजवाया जाएगा तथा मतदान कर्मी उन्हें अलग से मतदान कराएंगे. 1000 से अधिक मतदाता होने पर उसी जगह एक सहायक बुथ भी बना दिया जाएगा. डीएम ने बताया कि मतदान केंद्र में प्रवेश करने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और मतदान केंद्रों को मतदान के एक दिन पहले सेनिटाइज कर दिया जाएगा. मतदान कराने वाले फेस मास्क लगाएंगे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा.