ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / पटना नगर निगम के कर्मी आंदोलन के मूड में, 18 जनवरी से चलाएंगे...

पटना नगर निगम के कर्मी आंदोलन के मूड में, 18 जनवरी से चलाएंगे चरणबद्ध आंदोलन

03-Jan-2021 08:37 AM

PATNA :नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने 18 जनवरी से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए मांग पूरी करने पर जोर दिया है.

 इससे पहले पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने पुराने साल के आखिरी दिन व नए साल के पहले दिन प्रदर्शन में भी निगम में भ्रष्टाचार का मामला उठाया था.

संघ ने वेतन और पेंशन समय पर उपलब्ध कराने,  रिक्त पदों को दैनिक सफाई मजदूरों से भरने, निजीकरण पर रोक लगाने आदि की मांग की थी. इस मौके पर कर्मचारियों ने नए साल का नया नारा दिया. बंद करो यह भ्रष्टाचार मजदूरों को मत करो परेशान नहीं तो होगा चक्का जाम. इस मौके पर संघ के महासचिव नंद किशोर दास, कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण दास सहित अन्य लोगों ने कहा कि सफाई मजदूरों को डर औऱ भय दिखाकर मनमाने ढंग से काम कराया जा रहा है. निगम प्रशासन को इस स्थिति में सुधार लाना होगा नहीं तो इस आंदोलन को बड़े पैमाने पर किया जाएगा.