गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Sep-2020 07:58 AM
PATNA : पटना नगर निगम ने प्लास्टिक लाओ-मास्क ले जाओं अभियान की शुरूआत की. यानी अब आप नगर निगम के काउंटर पर प्लास्टिक देकर मास्क ले सकते हैं.
प्लास्टिक उपयोग को कम करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है. मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स में बने निगम मुख्यालय में प्लास्टिक कचरा के बदले मास्क ले सकेंगे. इसके लिए मुख्यालय में निगम की तरफ से काउंटर खोला जाएगा.
सोमवार को इसका उद्घाटन नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने किया. इस अभियान के तहत जमा किए गए प्लास्टिक कचरे को गर्दनीबाग स्वच्छता केंद्र में प्रोसेसिंग कर प्लास्टिक शीट या गत्ते में तब्दील किया जाएगा. बाद में इसे रीसाइक्लिंग प्लांट में भेजा जाएगा. प्लास्टिक कचरा देने के लिए न्यूनतम संख्या और वजन तय की गई है. चिप्स के 20 खाली पैकेट देकर एक मास्क ले सकते हैं. इसी तरह प्लास्टिक की बोतल और अन्य चीजें देने पर भी मास्क दिया जाएगा.