ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / पटना नगर निगम का बेलगाम ट्रक शो रूम की दीवार को तोड़ अन्दर...

पटना नगर निगम का बेलगाम ट्रक शो रूम की दीवार को तोड़ अन्दर घुसा, एक महिला घायल

09-Sep-2020 03:00 PM

By Badal

PATNA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना सिटी के मेहंदी गंज से आ रही है. जहां नगर निगम की बेलगाम ट्रक एक शो रूम की दीवार तोड़ते हुए अन्दर घुस गई. इस हादसे में एक महिला के घायल होने की जानकारी मिली है. इस हादसे के बाद से ट्रक का ड्राईवर फरार है.

ये घटना पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र की है. यहां गुरु गोविंद सिंह पथ पर स्थित यामाहा के शोरूम में पटना नगर निगम की बेलगाम ट्रक सुबह अचानक शो रूम की दीवार तोड़ते हुए अन्दर घुस गई. शोरूम में डम्फर घुसने से शोरूम में अफरा तफरीका माहौल हो गया, जिसमे एक महिला घायल हो गई. वहीं शोरूम में मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए. लेकिन डम्फर का चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया.

बताया जा रह है कि एनएच-30 पर पटना नगर निगम का एक कूड़ा-कचरा ढोने वाला ट्रक यामाहा गाड़ी के सर्विस सेंटर के पास से गुजर रहा था तभी ड्राईवर ने ट्रक पर अपना नियंत्रण को दिया जिस वजह से ये हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गईं है.