ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / पटना, मुंगेर सहित कई जिलों में बारिश, ठनका गिरने से एक मजदूर की...

पटना, मुंगेर सहित कई जिलों में बारिश, ठनका गिरने से एक मजदूर की मौत

20-Mar-2024 05:40 PM

By First Bihar

MUNGER: पटना, मुंगेर सहित बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। कल से ही अचानक मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कल पटना में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के सुपरवाइजर की मौत हो गयी थी। आज मुंगेर में एक मजदूर की मौत ठनका गिरने से हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव पंचायत स्थित परुषोत्तमपुर का है जहां के रहने वाले लुखो यादव के 28 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार की वज्रपात से मौत हो गयी है। ये हादसा उस वक्त हुआ जब दिलीप घर के छत पर सो रहा था कि तभी गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वो छत से नीचे जाने लगा तभी अचानक ठनका गिरा और उसकी चपेट में दिलीप आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।


बताया जाता है कि मृतक दिलीप हरियाणा में मजदूरी करता था। 3 दिन पहले ही होली मनाने के लिए घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी तान्या और थानाध्यक्ष अमित प्रकाश कौशिक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मुखिया बॉबी देवी की ओर से 3 हजार रुपया दाह संस्कार के लिए दिया गया। वही BDO तान्या ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आपदा के तहत मिलने वाली हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।