बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
25-Sep-2019 06:10 PM
PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। वह प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतर गया है। पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली मेट्रो के साथ आज करार हो गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में पटना और दिल्ली मेट्रो के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पटना मेट्रो के लिए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद और दिल्ली मेट्रो के एमडी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मुख्य सचिवालय में एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान नीतीश कुमार के अलावे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा, बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार भी मौजूद थे।
एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद दिल्ली मेट्रो के एमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 5 साल में पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले फेज का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो का काम हमने समय से पहले पूरा करके दिखाया है लिहाजा पटना में भी मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करने पर फोकस किया जाएगा।