बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
20-Sep-2019 04:27 PM
PATNA : पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों ने समय पर वेतन भुगतान नहीं करने को लेकर हमकर बवाल मचाया. आयुक्त के ऑफिस का घेराव कर नारेबाजी कर रहे सफाईकर्मियों ने मौर्या लोक में भारी हंगामा मचाया. बकाये वेतन को लेकर निगम के सफाईकर्मियों में काफी आक्रोश देखा गया. उनका कहना है कि समय पर पैसे नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
24 सितंबर को सीएम आवास का करेंगे घेराव
निगम के सफाईकर्मियों 24 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों ने बताया कि बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय पहले से ही किया गया है. सफाई और वॉटर बोर्ड कर्मियों के इस फैसले से माना जा रहा है कि व्यवस्था पर इसका काफी असर पडेगा.
27 सितंबर से हड़ताल पर जायेंगे सफाई और वॉटर बोर्ड कर्मी
पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने 27 सितंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है. पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. निगम के लगभग 5 हजार सफाई और वॉटर बोर्ड कर्मी हड़ताल पर रहेंगे.