ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / पटना: 8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था इंजीनियर बेटा, शहनाई बजने से...

पटना: 8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था इंजीनियर बेटा, शहनाई बजने से पहले उठी अर्थी

15-Feb-2020 12:09 PM

By SUMIT KUMAR

PATNA: राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. महज 8 दिन बाद जिस इंजीनियर के सिर पर सेहरा सजना था, उसकी दर्दनाक मौत हो गई है. चंद दिनों बाद दूल्हा बनने की तैयारियों में जुटे युवक के घर शहनाई बजने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई. चंद पलों में ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. शादी से महज कुछ ही दिन पहले सड़क हादसे में इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. 


फुलवारीशरीफ के खगौल रोड बिस्किट फैक्ट्री के पास ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बाइक से जा रहे बाप-बेटे को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में ट्रक के पहिये के नीचे सिर कुचल जाने के कारण घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई. मृतक की पहचान 28 साल के मुकेश कुमार के रूप में की गई है. जबकि गंभीर हालत में पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


पटना के चुनौती कुआं इलाके में रमेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके तीन बेटे और दो बेटियों में सबसे बड़े बेटे मुकेश कुमार की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इसी 23 फरवरी को मुकेश की शादी होने वाली थी. मुकेश बेंगलुरु के एक कंपनी में इंजीनियर था. मुकेश की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी. घर में संगीत का फंक्शन भी रखा गया था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. बेटे की लाश देखकर मां समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.