ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / अब व्हाट्सएप से बुक करें गैस सिलेंडर, इस नंबर पर करना होगा मैसेज

अब व्हाट्सएप से बुक करें गैस सिलेंडर, इस नंबर पर करना होगा मैसेज

28-May-2020 07:32 AM

PATNA : डिजीटल युग के इस दौर में अब गैस कंपनियां भी अपने ग्राहकों को हाईटेक करने में लगी है. अब आप घर बैठे अपने घरवालों और दोस्तों से चैटिंग करते हुए अपना गैस सिलेंडर भी व्हाट्सएप से  बुक करा सकते हैं.

इसके लिए देश की दूसरी बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम ने अपनो ग्राहकों के लिए  यह नई सुविधा शुरू की है. जिसके बाद आप वाट्सएप के द्वारा भी अपने गैस सिलेंडर बुक करवा सकते हैं. यह सुविधा कंपनी ने अपने देशभर के ग्राहकों को दी है.  कंपनी के इस सुविधा का लाभ देश भर के भारत पेट्रोलियम के 71 मिलियन से अधिक गैस उपभोक्ता ले सकते हैं. 

व्हाट्सएप  से ऐसे करें अपना सिलेंडर बुक
जानकारी के अनुसार ग्राहकों इसका लाभ इस व्हाट्सऐप नंबर 1800224344 पर मैसेज कर  ले सकते हैं. बता दें कि इस नंबर पर मैसेज करके अपना गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकता है. लेकिन इसके लिए यह ध्यान रखना होगा कि इस व्हाट्सऐप नंबर पर केवल उसी फोन नंबर से गैस बुक कराई जा सकती है जो नंबर गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड है. इस नंबर पर मैसेज करने के बाद  ग्राहक के फोन नंबर पर बुकिंग का एक मैसेज आएगा, जिसमें बुकिंग संख्या दर्ज होगी. वहीं इसके साथ एक लिंक भी भेजा जाएगा जिसमें ऑनलाइन पेमेंट करने का ऑपशन होगा.  इस लिंक पर जाकर ग्राहक डेबिट, क्रेडिट, यूपीआई या फिर अन्य ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं.