ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / news / पटना में ट्रक ने ऑटो में मारी ज़ोरदार टक्कर, युवक की मौत, तीन...

पटना में ट्रक ने ऑटो में मारी ज़ोरदार टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल

13-Oct-2022 02:52 PM

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां रोड एक्सीडेंट में एक शख्स की जान चली गई। घटना बाईपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित गुरुगोविंद सिंह लिंकपथ के पास की है। यहां एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसी दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 




घटना पटनासिटी के बाईपास थाना क्षेत्र की है। ऑटो और ट्रक में इतनी ज़ोरदार टक्कर हुई कि युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 30 को जाम कर खूब हंगामा किया। 




घटना के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन किसी का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। थानाध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोग ऑटो से जा रहे थे। इसी बीच ऑटो और ट्रक आपस में टकरा गई। घटना की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत हो गई।